शुदधु लाल वर्मा – मनेन्द्रगढ़ । लॉक डाउन में केंद्र सरकार ने ऑनलाइन व्यापार को अनुमति प्रदान की थी जिसका विरोध देश व प्रदेश के व्यापारियों व व्यापारिक संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया था जिसके तहत केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और लॉक डाउन में ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध जारी रखना पड़ा व्यापारियों ने इससे अपनी एकता की जीत बताई है छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज ने आज ऑनलाइन व्यापार के विरोध में थाली शंख बजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसे स्थगित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन मैं केंद्र सरकार ने ऑनलाइन व्यापार पर अपनी अनुमति प्रदान की थी जिसका विरोध छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज ने जमकर विरोध किया था चेंबर का कहना था कि ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों को अपने व्यापार को लेकर नुकसान उठाना पड़ेगा केंद्र सरकार को अपने फैसले को वापस लेना चाहिए व्यापारियों ने केंद्र के इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया था जिसके तहत छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के आवाहन पर कोरिया जिला के चेंबर के व्यापारियों ने भी पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया था और आज रविवार को शाम 7:00 बजे शंख घड़ियाल बजाओ कार्यक्रम का आवाहन किया था व्यापारिक संगठनों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा और अपने फैसले को वापस लेकर ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध जारी रखना पड़ा। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रदेश मंत्री राकेश अग्रवाल कोरिया जिला अध्यक्ष पंकज जैन ने इसे व्यापारी एकता की जीत बताया है और चेंबर के पदाधिकारियों व सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी इसी तरह व्यापारी एकता की सहयोग की अपेक्षा की है थाली घंटे शंख बजाने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर वापस ले लिया है।

Categorized in: