रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम नगरा के युवक-युवती 2 वर्षों से रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक द्वारा शादी से मना करने पर युवती की रिपोर्ट पर ग्राम नगरा धनपुरी पारा के अयोध्या सिंह खेरवार पिता नेपाल सिंह खेरवार उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध पुलिस ने धारा 376, 498 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम नगरा के ही 22 वर्षीय युवती और आरोपी नगर के वार्ड क्रमांक 2 में रहते थे जो 2 वर्षों से रिलेशनशिप में थे और इस बीच आरोपी ने कई बार शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण भी किया जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया वही शादी करने के लिए 5 लाख रुपए दहेज के रूप में मांग करते हुए शादी करने की बात कही। जिसके बाद युवती ने रामानुजगंज पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दर्ज करवाया। रिपोर्ट दर्ज कराने के 1 घंटे के बाद ही पुलिस ने आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया है। जहां न्यायालय पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, अश्वनी पांडे ,जितेंद्र , विनोद मरावी सक्रिय रहे।

Categorized in: