शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होगी। फैन्स को बस 2 दिनों का और इंतजार करना है। शाहरुख की यह फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ती हुई लग रही है क्योंकि एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कई सिनेमाघरों में शोज सुबह 5 और 6 बजे से रखे गए हैं। इस बीच मंगलवार को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से यूट्यूब पर एक वीडियो रिलीज किया गया। जिसमें शाहरुख ने 7 सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके 7 लुक हैं और फिल्म भी 7 सितंबर को रिलीज होगी ऐसे में वह 7 सवालों के जवाब देंगे।

कैसे हुई थी एटली से मुलाकात
शाहरुख खान से पूछा गया कि ‘क्या वह और एटली लंबे समय से काम करना चाहते थे?’ तो उन्होंने कहा, “हर कोई मेरे साथ लंबे समय से काम करना चाहता है… मैं बस मजाक कर रहा हूं। मैं फिल्म बिगिल के दौरान एटली से मिला था। फिर हम चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर का मैच देखने गए। जैसा कि होता है हम हार गए थे। उनके साथ कुछ वक्त बिताया। उनकी पत्नी मुझे बहुत पसंद करती हैं। इसी बीच कोविड आ गया। मैं घर पर बैठा था। वह मुझसे मिले और फिल्म को लेकर एक लाइन कही ‘आप होंगे और 5 एक्ट्रसेस होंगी। मुझे और मेरी पत्नी को लगता है कि आप लेडीज के बीच बहुत अच्छे लगते हैं।’ फिर मैंने पूछा, अच्छा इसमें ढेर सारा एक्शन होगा? उन्होंने हां। मैंने कहा बहुत सा हाई स्पीड शॉट होगा? उन्होंने कहा हां। डांस होगा? उन्होंने कहा हां। 5 एक्ट्रेसेस होंगी तो उन्होंने कहा हां। बस इस तरह यह फिल्म हां कह दी।”

 

कोई बीमा नहीं देता
वीडियो में शाहरुख खान से पूछा गया कि ‘क्या आप एक एक्शन हीरो हैं या सिर्फ एक बहुत अच्छी बीमा पॉलिसी वाले इंसान हैं?’ दरअसल ‘पठान’ के बाद यह शाहरुख की दूसरी एक्शन फिल्म है। उन्होंने मजाक में कहा कि अब कोई भी उन्हें बीमा नहीं देता क्योंकि उन्हें कई बार चोट लग चुकी है। वह कहते हैं, ‘मेरी बीमा पॉलिसी खत्म हो गई है। मुझे इतनी चोटें लगी हैं कि अब कोई मेरा बीमा नहीं करता।’

बच्चों के लिए की फिल्म
शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म असल में क्यों की। वह कहते हैं, ‘एक दिन मेरे बड़े बेटे और मेरी बेटी ने मुझसे कहा कि आपको ऐसी फिल्म करनी चाहिए जो छोटे अबराम को पसंद आए। मैंने सोचा कि उसे एनीमे, एनिमेशन और एक्शन फिल्में पसंद आती हैं इसलिए मैंने एक्शन फिल्में चुनीं क्योंकि इससे मेरे बच्चे बहुत इम्प्रेस होते हैं।’

Categorized in: