रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)

नगर में तीन दिनों से अपने घर से लापता रोती बिलखती मासूम बच्ची को समाजसेवियों ने पहल कर स्वजनों से मिलाया। स्कूटी सवार किसी अज्ञात महिला के द्वारा धोखे से टेंपो में बैठवा कर रामानुजगंज भेजा दिया गया था जिसके बाद से वह रामानुजगंज में ही भटक रही थी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा पांचवी में पढ़ने वाली मानमती उर्फ रिंकी पिता राम भजन मरकाम जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पीपरोल के गमहार पारा की रहने वाली है। रविवार को वह साइकिल बनवाने जा रही थी इसी दौरान स्कूटी सवार एक महिला के द्वारा उसे टेंपो में डरा धमका कर बैठने के लिए बोला गया जिसके बाद वह टेंपो में बैठकर रामानुजगंज पहुंच गई एवं चौक में उसे रुकने को बोला गाय था। परंतु वह वहां से चल दी जिसके बाद वह जनपद कार्यालय के समीप बैठ कर रो रही थी। उस पर जब आनंद कुमार राही की नजर पड़ी तो उसने दिलीप कश्यप को बताया जिसे अपने घर में आश्रय देते हुए इस बात की सूचना राधा कृष्ण रसोई के संचालक प्रमोद मिश्रा एवं जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे को दिए गए इसके बाद छानबीन करते हुए मानमती को उसके परिजन से मिलाया गया।

Categorized in: