छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 26 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे पूर्वाह्न 11 बजे निज निवास बौरीपारी से कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली प्रस्थान कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री भगत अपराह्न एक बजे कन्या हायर सेकंेडरी स्कूल से शांतिपारा बतौली के लिए प्रस्थान करेंगे, वहां मितानिन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपराह्न दो बजे शांतिपारा से मंगल भवन बतौली हेतु प्रस्थान कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं राजीव युवा मितान के सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं छह बजे मंगल भवन बतौली से निज निवास बौरीपारा अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Categorized in: