अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी, छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मे टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी विधानसभा सभा में टिकट का दावा करने वालों कि होड़ लग गई हैं। विधानसभा सामरी के भी टिकट के दावेदारों ने कांग्रेस पार्टी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। आवेदन प्रस्तुत करने के दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस के नेता बहादुर राम से भी मार्गदर्शन लिया तथा उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई है।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में पार्टी ने टिकट के दावेदारों से आवेदन आमंत्रित किया है। कांग्रेस से विधानसभा सीट के लिए टिकट की इच्‍छा रखने वालों को आवेदन के साथ पार्टी कि सवालों का जवाब दिया जाना हैं. सामरी विधानसभा 08 की सीट पर वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के विधायक में चिंतामणि सिंह काबिज हैं. उनकी काबिज सीट पर कांग्रेस पार्टी के कुसमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा के समक्ष शनिवार को अपनी – अपनी दावेदारी पेश करते हुवें आवेदन प्रस्तुत किया हैं. अभी तक के मिले आवेदन में कुल सात दावेदारों ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की है.

Categorized in: