फ्लिपकार्ट की बिग बचत धमाल सेल आज खत्म होने वाली है। ऐसे में बंपर डिस्काउंट के साथ धांसू स्मार्टफोन खरीदने का आज आपके पास आखिरी मौका है। अगर आप 30 हजार रुपये की रेंज में पावरफुल हैंडसेट तलाश रहे हैं, तो Oppo Reno 8T आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 38,999 रुपये है। सेल में यह डिस्काउंट के बाद यह 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 29,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी लाइव है। बैंक ऑफर में फोन की कीमत को 10 पर्सेंट तक और कम कर सकते हैं। ओप्पो के इस फोन में आपको 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ कई तगड़े फीचर मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।

यह पावरफुल फोन 8जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी के UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट लगा है। फोन में दिया गया डिस्प्ले बेहद शानदार है। यह डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 950 निट्स का है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए  आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन 4800mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है। मिडनाइट ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm जैक, Wi-Fi 5 (802.11ac) and 802.11a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए गए हैं।

Categorized in: