टाटा इस साल के अंत तक अपडेटेड हैरियर एसयूवी लॉन्च करने वाली है। हैरियर फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें मुख्य बदलाव इसकी डिजाइन होगी। उम्मीद है कि हैरियर फेसलिफ्ट का डिजाइन हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से इंस्पायर होगा, जिसने 2023 ऑटो एक्सपो में अपनी शुरुआत की थी। हाल ही में शेयरधारकों की बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपकमिंग हैरियर फेसलिफ्ट के लिए लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट डिजाइन में बदलाव

सबसे पहले नई हैरियर फेसलिफ्ट में अपडेटेड स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स देखने को मिलेगी। वर्टिकल हेडलाइट में एलईडी डीआरएल मिलते रहेंगे, जो टर्न इंडिकेटर्स के रूप में भी काम करती है। हैरियर फेसलिफ्ट में बड़ी ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट, रियर बंपर और 17-इंच का अलॉय व्हील देखने को मिलता है। इसमें एक नया डिजाइन देखने को मिलता है। इसकी टेललाइट्स में टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक नया एलईडी पैटर्न मिलता है।

2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का इंटीरियर

न्यू हैरियर एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसके डैशबोर्ड में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलते हैं। नई हैरियर फेसलिफ्ट में 10.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा नई हैरियर फेसलिफ्ट में टाटा के स्वामित्व वाली जगुआर कारों से एक नया गियर सेलेक्टर लीवर मिलता है। इंटीरियर में न्यू स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल भी दिखाई देता है।

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट मौजूदा मॉडल के समान 2.0L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें टाटा का नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल हो सकता है। टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपने नए 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का खुलासा किया था। यह 170PS की पावर और 280Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है।

2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट की कीमतें और रायवल

वर्तमान में टाटा हैरियर की कीमतें 15.20 लाख रुपये से शुरू होती है और 24.27 लाख रुपये तक जाती है। अपकमिंग फेसलिफ्ट के साथ हैरियर फेसलिफ्ट की कीमतें 15.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती हैं और 25 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक जाती हैं। हैरियर फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर और महिंद्रा XUV300 5-सीटर जैसी अन्य D1-सेगमेंट एसयूवी को टक्कर देना जारी रखेगी।

Categorized in: