मनेंद्रगढ़ ! चिरमिरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में शनिवार को फिर दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है ! स्वास्थ्य विभाग दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज को कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर ले जाने की तैयारी कर रहा था ! बताया जा रहा था कि दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक झारखंड का और दूसरा उड़ीसा का है दोनों को ठेकेदार के द्वारा मजदूरी कराने लाया गया था ! मिली जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार द्वारा दो मजदूरों को काम कराने के लिए उड़ीसा व झारखंड से लाया गया था जिसकी जानकारी ठेकेदार के द्वारा प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी ! जानकारी लगने पर प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों मजदूरों को क्वॉरेंटाइन सेंटर चिरमिरी में रखा गया था जिनका सैंपल लेकर जांच हेतु भेजा गया था जांच में दोनों मजदूरों में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है जिससे स्वास्थ्य विभाग दोनों कोरोना पॉजिटिव मजदूरों को कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर ले जाने की तैयारी कर रहा था ! कोरिया जिले में अब तक कुल 70 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिनमें से 59 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं वही 11 मरीजों का इलाज कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर में चल रहा है ! कोरिया जिले में अब तक जितने भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं वे सब के सब बाहर के हैं स्थानीय स्तर पर कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है और ना ही किसी की कोरोना से मौत हुई है !

Categorized in: