रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में एक पलटन घाट अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है जिससे यहां की नैसर्गिक खूबसूरती को ग्रहण लग रहा है। यदि इसी प्रकार अवैध  रेत उत्खनन यहां होता रहा तो यहां ऐसी स्थिति निर्मित हो जाएगी कि यहां पिकनिक मनाने जाने वालों के लिए कही भी जगह बैठन को नहीं बचेगी प्रशासन को तत्काल इस और संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

                                                 गौरतलब है कि पलटन घाट जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट में एक है यहां की नैसर्गिक खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है यहां की खूबसूरती पत्थर एवं कनहर नदी का रेत है यहां पर लोग पिकनिक मनाने बड़ी संख्या में आते हैं कुछ दिनों से लगातार यहां से अवैध रेत उत्खनन हो रहा है जिससे यहां की खूबसूरती को ग्रहण लग रहा है वहीं यदि जिस प्रकार से अभी रेत उत्खनन हो रहा है यदि इसी प्रकार से रेत उत्खनन होता रहा तो यहां ऐसी स्थिति निर्मित हो जाएगी की यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बैठने तक की जगह नहीं बच पाएगी।

इस संबंध में एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पलटन घाट में यदि रेत उत्खनन हो रहा है तो इसे तत्काल रुकवाया जाएगा।

दो-दो आईएएस एक साथ पहुंचे थे पलटन घाट में रेत उत्खनन रोकने- जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पलटन घाट में जब कुछ वर्ष पूर्व अवैध रेत उत्खनन चरम सीमा पर हो रहा था तब तत्कालिक कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन एवं आईएएस एवं एसडीएम रितेश अग्रवाल पलटन घाट पहुंचे थे एवं अवैध रेत उत्खनन को रुकवाया था। जिसके बाद यहां अवैध रेत उत्खनन बंद था परंतु या खनिज विभाग की लापरवाही से फिर प्रारंभ हो गया।

खनिज विभाग ने यहां रेत उत्खनन प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड लगाकर अपने दायित्वों से कर इति श्री- जब यहा दो दो आईएएस अफसर अवैध रेत उत्खनन रुकवाने पहुंचे थे जिसके बाद खनिज विभाग के द्वारा यहां रेत उत्खनन प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड लगा तो दिया गया परंतु खनिज विभाग यहां कभी झांकने तक की जहमत नहीं उठाई की रेत उत्खनन हो रहा है कि नहीं। खनिज विभाग के द्वारा बोर्ड लगाकर अपने दायित्वों से इतिश्री कर लिया गया।

खनिज विभाग को तत्काल कार्यवाही की है आवश्यकता- जिस प्रकार से पलटन घाट में अवैध रेत उत्खनन चरम सीमा पर हो रहा है उसे तत्काल खनिज विभाग को रोक लगवाए जाने की आवश्यकता है विभाग के द्वारा लगाया गया बोर्ड भी अब उखड़ चुका है वहीं विभाग चाहे तो पुनः बोर्ड लगाकर रेत उत्खनन करने के रास्ता को ब्लॉक कर रेत उत्खनन रोक सकता है।

Categorized in: