अगर आप किआ (Kia) की बेहतरीन 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस (Seltos) को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि पहली बार किआ सेल्टोस पर इतना बड़ा डिस्काउंट ऑफर आया है।कंपनी के कुछ डीलरशिप पर इस एसयूवी पर 85,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को अनवील किया है, जिसकी बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी की इस नई एसयूवी के आने से पहले डीलरशिप अपना स्टॉक खाली करना चाहते हैं, जिस कारण ग्राहकों को इतना बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।

क्या है सेल्टोस की कीमत?

किआ की इस धांसू 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के कीमत की बात करें तो सेल्टोस की कीमत भारत में बेस मॉडल के लिए 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप मॉडल 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

एक्सचेंज, इंश्योरेंस और एक्सेसरीज में डिस्काउंट

किआ सेल्टोस का फेसलिफ़्ट मॉडल आने वाले सप्ताह में लॉन्च करेगी। यही वजह है कि किआ इंडिया जुलाई 2023 में भारी छूट दे रही है। किआ के कुछ डीलरशिप्स पर इस महीने एक्सचेंज बोनस, इंश्योरेंस बेनिफिट और कम्पलिमेंटरी एक्सेसरीज के रूप में उपलब्ध यह डिस्काउंट मिल रहा है।

इस महीने सेल्टोस पर मिलने वाली छूट

कंपनी किआ सेल्टोस के चुनिंदा वैरिएंट पर 60,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये की कॉम्पलिमेंटरी एक्सेसरीज ऑफर कर रही है। इसके अलावा एक साल के लिए जीरो डेप्रिसिएशन बेनिफिट के साथ फ्री इंश्योरेंस प्लान भी ऑफर कर रही है।

Categorized in: