मध्यप्रदेश के सीधी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मानसिक विक्षिप्त शख्स पर पेशाब कर दिया। इस शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो के जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, इस सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

बताया जा रहा है की इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वाले शख्स का नाम प्रवेश शुक्ला है। वह भाजपा का कार्यकर्ता है। जानकारी के मुताबिक वह सीधी से बीजेपी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि भी रह चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 9 कुबरी बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रवेश शुक्ला एक शख्स पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद विधायक केदारनाथ ने कहा कि प्रवेश उनका विधानसभा प्रतिनिधि नहीं है, बस उसे आम लोगों की तरह ही जानते हैं।

सीधी के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 294, 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है और लोग सोशल मीडिया में तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।। वहीं, इस मामले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे आरोपी पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) भी लगाया जाएगा।

हालांकि इस मामले में अब राजनीति भी शुरु हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। मध्यप्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए ।

Categorized in: