गर्मी और बारिश का मौसम आते ही मच्छर तेजी से पनपने लगते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी ये डेडली मच्छर घर में घुस ही आते है और काटते हैं। इन मच्छरों की वजह से ही डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का भी डर बना रहता है। खासतौर पर अगर घर में बच्चे हैं, तो मच्छर मारने वाली दवा की सख्त जरूरत होती है। लेकिन इन दवाओं का बच्चों के फेफड़ों पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में आप कुछ होम रेमेडीज को फॉलो कर सकती हैं। जो घर से मच्छरों को दूर भगाने में हेल्प करेंगे।

लहसुन
लहसुन की महक काफी तेज होती है। साथ ही मच्छरों को जरा भी पसंद नहीं होती। घर के जिस एरिया में मच्छर ज्यादा लगते हैं वहां पर लहसुन की कलियों को छीलकर रख दें। इससे मच्छर कम लगेंगे। वहीं जिन लोगों को ज्यादा मच्छर काटते हैं उन्हें लहसुन को डाइट में शामिल करना चाहिए।

बेसिल लीव्स
बेसिल का पौधा घर में उगाना काफी आसान है। इसे घर के गार्डेन में आसानी से लगाया जा सकता है। इन पत्तियों की महक से मच्छर दूर भागते हैं। यहीं नहीं बेसिल की पत्तियों के एक्सट्रैक्ट को बच्चों के कपड़ों में लगा दें। ये मच्छर भगाने का सबसे सुरक्षित और इफेक्टिव तरीका है।

पिपरमिंट
पिपरमिंट की महक काफी तेज होती है। जिसे मच्छर जरा भी पसंद नहीं करते हैं। वैसे तो पिपरमिंट को काफी सारी ड्रिंक में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप इसे मच्छर भगाने के लिए यूज कर सकते हैं। पिपरमिंट की पत्तियों के एक्सट्रैक्ट से मच्छर तेजी से भागते हैं।

लेमनग्रास
लेमन ग्रास को होम गार्डन में उगाना आसान है। इसकी महक मच्छरों को जरा भी नहीं पसंद है और वो इससे दूर भागते हैं। तो घर में अगर मच्छर ज्यादा लगते हैं तो लेमनग्रास को घर में लगा लें।

नीम
नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर इसके धुएं से मच्छर भगाने का नुस्खा देसी और काफी पुराना है। आप चाहें तो नीम के तेल की मदद से भी मच्छरों को ऑर्गेनिक तरीके से भगा सकते हैं।

Categorized in: