अंबिकापुर। विगत तीन वर्ष से खुद का नाम राहुल बताकर छलपूर्वक रामानुजगंज के एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर दो युवतियों को कोंडागांव क्षेत्र से अंबिकापुर बुलवाने और न्यायालय में नोटरी से शादी का सर्टिफिकेट बनवाने का मामला सामने आया है। नोटरी के पास सर्टिफिकेट बनवाने के दौरान उक्त व्यक्ति के एक विशेष धर्म से संबद्ध होने की जानकारी मिली, तब वहां कई लोग पहुंच गए और उक्त व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। युवतियों के अनुसार उक्त युवक उन्हें गलत नाम बताकर यहां बुलाया था और उन्हें गुजरात ले जाकर काम दिलाने की बात कहा था। मौके पर पहुंची पुलिस युवक व युवतियों को अपने साथ ले गई। मामले में जांच की जा रही है।न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की दोपहर उस वक्त माहौल गरमा गया जब कुछ युवकों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मार खाने वाला युवक दो युवतियों के साथ था। युवतियों से जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि दोनों कोंडागांव क्षेत्र की हंै। इनमें से एक युवती गुजरात में काम करती थी। इनकी पहचान रामानुजगंज के एक व्यक्ति से हुई। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताया। नौकरी का झांसा देकर युवक ने दोनों युवती को अंबिकापुर बुलाया। दोनों को गुजरात भेजने की तैयारी थी। उक्त व्यक्ति न्यायालय में शादी के लिए नोटरी के पास कागजात बनवा रहा था, इस दौरान पता चला कि उक्त व्यक्ति एक विशेष समुदाय का है। इसकी जानकारी लगने पर शहर के कई युवक वहां पहुंच गए और उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दी। मार खाने वाले युवक के मोबाइल के जरिए पता चला कि वह पहले से शादी-शुदा है और उसके 4 बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।पुलिस अधीक्षक ने कहामारपीट का वीडियो वायरल होने व सामने आए घटनाक्रम के संबंध में सरगुजा पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुनील शर्मा का कहना है कि दो लड़कियां व एक पुरूष के बीच किसी विवाद को लेकर विवाद हुआ था। पुरूष के साथ मारपीट होना सामने आया है। पुलिस ने लड़कियों का बयान दर्ज किया है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों का बयान महिला प्रभारी ने दर्ज किया है। लड़की कोंडागांव की रहने वाली हंै, बस से वे किसी काम से आई थी। मारपीट के तथ्यों के सामने आने के बाद कार्रवाई होगी।

Categorized in: