वेद प्रकाश मिश्र

बिश्रामपुर। नगर के बिश्रामपुर-भटगांव मुख्य मार्ग पर गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में स्थित सूखे पेड़ में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। मजे की बात तो यह है कि यहां जब आग लगी तो एसईसीएल प्रबंधन की फायर ब्रिगेड के खराब होने की वजह से जिला मुख्यालय सूरजपुर से फायर ब्रिगेड मंगाकर आग बुझाने का कार्य किया गया। यहां बताना लाजिमी होगा कि समय-समय पर सभी इमरजेंसी सेवाओं की जांच की जाती है लेकिन आज की घटना के बाद ऐसा महसूस हुआ कि एसईसीएल के फायर ब्रिगेड का अवलोकन केवल कागजों में ही पूर्णरूप से सफल कर दिया जाता है। रिहायशी इलाके में आज की घटित घटना से समय रहते फायर ब्रिगेड की सुविधा सूरजपुर से आकर हो गई तब एक बड़ी अनहोनी टल गई। आग लगने के बाद यहां पर स्थित बागवानी के कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है और अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था।

Categorized in: