रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) रामानुजगंज थाना अंतर्गत रामानुजगंज अंबिकापुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 343 में ग्राम आरागाही के न्यू सामंजस्य फैमिली ढाबा के समीप  क्लीनकर भारी वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी  को कुचल दिया। जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तत्काल ग्रामीणों ने पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया।।                                                         

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर मुख्यालय के ग्राम महाराजगंज निवासी महात्मा राम उम्र 32 वर्ष , पत्नी फूलमती उम्र 27 वर्ष गृह ग्राम महाराजगंज से रामानुजगंज के ग्राम पंचायत पुरानडीह में शोक कार्यक्रम में आ  रहे थे। इसी बीच आरागाही के समीप क्लीलिंकर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। क्क्क टक्कर इतनी भीषण थी की पति पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनाके बाद तत्काल रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम कर परिजनोंं को दे दिया गया है। वहीं घटना में शामिल वाहन को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। दुर्घटना पश्चचात क्लीनकर के चालक फरार बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार पर रोक लगाए जाने की है आवश्यकता- एक ओर जहां नेशनल हाईवे 343 जर्जर हो चुका है वहीं क्लिंकर लोड वाहन एवं गिट्टी लोड वाहनों अधिक से अधिक ट्रिप करने के चक्कर में तेज रफ्तार चलती है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है प्रशासन को इस में संज्ञान लेते हुए तत्काल इस ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

ओवरलोड पर भी लगे लगाम- एक ओर जहां जर्जर सड़क है वहीं दूसरी ओर लगातार ओवरलोड वाहन नेशनल हाईवे 343 में चल रही है यह भी दुर्घटना का बड़ा कारण बन रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण भी लगातार दुर्घटनाएं घट रही है। इसमें भी प्रशासन को अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है।

Categorized in: