लखनपुर(दिनेश बारी)- सरगुजा सम्भागीय धोबी समाज के द्वारा सम्भागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट में शोषल डिस्टेंस का पालन करते हुए सैनीटाइजर व मास्क का उपयोग कर आयोजित की गयी थी। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से समाज के मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।बैठक की शुरुआत संत गाडगे महाराज जी की पूजा अर्चना से किया गया। बैठक में अम्बिकापुर, बलरामपुर सुरजपुर कोरिया व जशपुर जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी सदस्यों के गठन के पश्चात सम्भागीय कार्यकर्णी सदस्यों का चुनाव किया गया। अम्बिकापुर जिले से जिलाध्यक्ष शिवरतन प्रसाद (दुर्गा रजक) राकेश रजक को मुख्य सलाहकार, कृष्ण कुमार रजक व घासी रजक को सरंक्षक,विनोद रजक को जिला उपाध्यक्ष,नितिन रजक को महासचिव ओम प्रकाश सोन कोषाध्यक्ष, राजा रजक प्रवक्ता, अर्जुन रजक मीडिया प्रभारी, शेष राम रजक संगठन प्रभारी(ग्रमीण),बबलू रजक को सोशल मीडिया प्रभारी,बलदेव रजक को लॉन्ड्री प्रभारी, राजकुमार रजक को युवा संगठन प्रभारी(ग्रमीण), रमेश कुमार रजक महामंत्री नियुक्त किया गया। युवा धोबी समाज अम्बिकापुर युवा जिलाध्यक्ष के लिए श्री अजय रजक को नियुक्त किया गया।सुमित रजक उपाध्यक्ष,अजय रजक युवा सचिव राधेश्याम रजक युवा महामंत्री नियुक्त किया गया।इसके पश्चात सम्भागीय सरगुजा धोबी समाज के सदस्यों का चुनाव किया गया। सम्भागीय सरगुजा धोबी समाज अध्यक्ष राकेश रजक,उपाध्यक्ष भोले प्रसाद रजक को चुना गया। नितिन रजक सम्भागीय महासचिव ,ओम प्रकाश रजक को सम्भागीय कोषाध्यक्ष बृजमोहन कौशिक ,सम्भागीय महामंत्री ,राजेन्द्र रजक सम्भागीय प्रवक्ता , धर्मपाल रजक सम्भगीय संगठन प्रभारी, राजा रजक सम्भागीय सह सचिव , बलदेव रजक सम्भागीय लॉन्ड्री प्रभारी, कैलाश रजक, कृष्णा कुमार रजक,शिवरतन प्रसाद, सजिव कनोजिया को सम्भागीय सरंक्षक नियुक्त किया गया। सभी नियुक्तियो के ततपश्चात सम्भागीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, एवं पदाधिकारीयो द्वारा यह अहम फैसला लिया गया कि प्रदेशाध्यक्ष अमित बलभद्रे के निर्देशानुसार सरगुजा संभाग में आरक्षण हेतु एव समाज हित के लिए अनेको कार्य किया जायेगा एवं साथ ही सरगुजा जिला में पूर्व मे की गयी सभी नियुक्तियों को शिथिल घोषित किया गया। सरगुजा संभाग के सभी समाजिक भाइयो से अपील की गयी कि सरगुजा संभाग में प्रदेशाध्यक्ष अमित बलभद्रे एवं सम्भागीय सरगुजा धोबी समाज के ही कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा किसी अन्य संगठन में न जुड़े।सरगुजा संभाग मे बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सरगुजा जिला में सरगुजा धोबी समाज एक ही है एवं इसके जिला अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद है। जिसमें मुख्य रुप से जसपुर जिलाध्यक्ष सालिक रजक, राजदेव रजक, राजेश सेठी, संकेत रजक ,ओम प्रकाश रजक नरेंद्र रजक, रंजीत रजक उपस्थित थे।

Categorized in: