लखनपुर(दिनेश बारी)- नगर के दैनिक बाजार की सफाई कर रहे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को शराबी युवक के द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा लेकर पीटने के लिए दौड़ाया गया। सफाई कर्मचारी के साथ हुए घटना के बाद नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी काम छोड़कर बस स्टैंड में हड़ताल पर बैठे नगर अध्यक्ष की समझाइश के बाद कर्मचारीयो ने हड़ताल खत्म किया।

मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई की रात लगभग 11:00 बजे लखनपुर नगर पंचायत के दैनिक बाजार में सफाई कर्मचारी मुनेश्वर रामजीत, मुंनदेव राम विनोद कुमार ,विनय खलखो सफाई कर रहे थे उसी दौरान नशे के हालत में युसूफ खान ने सफाई कर्मियों को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा मारने के लिए सफाई कर्मचारियों को दौड़ाया। लखनपुर थाने पहुंच सफाई कर्मचारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी है।

Categorized in: