अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। आम आदमी पार्टी ने शासन से शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरा पूरा करने की मांग किया ताकि आने वाले सत्र में शिक्षकों का अभाव किसी भी विद्यालय में न रहे

सोमवार को आम आदमी पार्टी ने चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कुसमी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा हैं l
ज्ञापन के माध्यम से आप ने बताया है कि दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण हुए 6 माह हो गये, लेकिन अब तक एक भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति नही की गईप है जो छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली को दर्शाता है। सहायक शिक्षक, शिक्षक , विज्ञान सहायक शिक्षक, योग व्यायाम शिक्षक, के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य को 6 माह पूर्ण होने जा रहा है ,लेकिन अब तक उनका पात्र – अपात्र सूची नही निकला गया, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की लेटलतीफी सरकार की शिक्षा के प्रति विफलता का सूचक है ।

सरकार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द करें ताकि आने वाले सत्र में शिक्षकों का अभाव किसी भी विद्यालय में न रहें । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति न करना प्राइवेट स्कूलों को प्राथमिकता देने के बराबर है।

सरकारी स्कूलों में गरीब वर्ग के बच्चे पढ़ाई करते हैं, पहले से ही स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है, इसे देखते हुए सरकार द्वारा ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई , बावजूद सरकार अब तक उनकी नियुक्ति नही कर पाई है, चयनित अभ्यर्थियों की वाजिब मांग सरकार को पूरी करनी होगी व आम आदमी पार्टी पूरी तरह से उन सभी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है जिन्होंने एक उम्मीद व लगन के साथ इन परीक्षाओं में भाग लिया।

उनकी जायज मांग नही मानी गयी तो 3 जुलाई से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी आमरण अनशन पर बैठेंगे।

ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष इंद्रदेव नाग, जिला सचिव रामशरण राम, जिला संगठन मंत्री सकील अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद खालिद, जिला कोषाध्यक्ष इरशाद आलम,मोहम्मद अरमान के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Categorized in: