अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। शौचालय में रहने को मजबूर महिला के लिए जनपद उपाध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा के पहल के बाद प्रशासान द्वारा आवास बनाया जाना शुरू किया गया हैं. निर्माण किये जा रहे आवास व महिला का हाल-चाल लेने पहुँचे विधायक व जनपद उपाध्यक्ष घटिया स्तर के ईट से आवास निर्माण को देखकर नाराज हुवे तथा उपस्थित सचिव को फटकार लगाया. प्रशासान द्वारा केवल नोटिस जारी कर कागजी कोरम पूरा कर खाना पूर्ति कीया जा रहा हैं। यही कारण हैं कि कार्यवाही नही होने से मैदानी कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।

ज्ञात हो कि बलरामपुर – रामानुजगंज जिला अंतर्गत कुसमी विकासखंड के मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत राजेंद्रपुर के पकरीटोला में एक पति खोई महिला ललिता नगेसिया अपने दो बच्चो के साथ स्वक्छ भारत अभियान के तहत निर्मित छोटे से शौचालय में रहने की सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा के उक्त ग्राम पहुंचकर तकलीफ मय जीवन – यापन कर रही महिला को खाद्य सामग्री व कंबल वितरण किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ अखबार में समाचार प्रकाशन किया गया था. इस खबर के प्रकाशन बाद प्रशासन ने तत्काल उक्त महिला के लिए घर बनवाना शुरू कर दिया.

सामरी विधायक चिंतामणि महराज ने भी रविवार को पकरीटोला जाकर महिला को प्रशासन द्वारा तैयार कर दिए जा रहें घर सहित महिला का हाल-चाल लेने पहुँचे। विधायक चिंतामणि महराज ने पहुँचने के बाद उक्त महिला से बात- चीत कर पूरा हाल चाल जाना. उक्त महिला ने अपनी पूर्ववर्ती समस्याओं को बताया. महिला ने शौचालय में रहने की बातें भी बताई. जिसके बाद विधायक सहित पहुँचे जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने महिला के लिए बनाए जा रहे आवास में गुणवत्ता का जायजा लिया. इस दौरान घटिया स्तर का गुणवत्ताविहीन गीला बंगला ईट देखकर विधायक व जनपद उपाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुवें. सचिव कपिलदेव पैकरा को गुणवत्ता युक्त इट का उपयोग करने कहा तथा मौजूद एसडीएम दीपक निकुंज ने भी सचिव को फटकार लगाते हुवे तत्काल घटिया इट के उपयोग न करने व गुणवत्तापूर्ण ईट उपयोग करने की नसीहत दी।

इस मामलें में जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल ने कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. अभी तक मेरे टेबल में जांच रिपोर्ट नहीं आया हैं।

Categorized in: