रायपुर सरकारी आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली सोनाली दत्ता को गुढ़ियारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर लोगों से सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 30-35 लोगों से लगभग 6 लाख रुपए की ठगी की थी।

जानकारी के अनुसार गोपाल नगर गली नं. 1 झोपड पट्टी रामनगर निवासी ललिता मानिकपुरी ने पुलिस चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 माह पूर्व श्रीमती सोनाली दत्ता नामक महिला से संपर्क हुआ, जो स्वयं को नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी होना बताने के साथ ही अपना सम्पर्क बड़े अधिकारियों से होना बताते हुए प्रार्थिया एवं मोहल्ले की लगभग 30 से 35 लोगों से शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक परिवार से 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) नगद लेते हुए श्रीमती सोनाली दत्ता द्वारा प्रार्थिया एवं मोहल्ले के अन्य लोगों से कुल 6,00,000 (छः लाख रूपये) लेकर मकान 90 दिनों के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया गया। प्रार्थिया और अन्य लोगों ने सोनाली दत्ता से मकान के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देकर उन्हें गुमराह करने लगी। आरोपी महिला ने अपना मोबाईल फोन भी बंद कर दिया। आरोपिया श्रीमती सोनाली दत्ता ने प्रार्थिया सहित अन्य लोगों को शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने का झांसा कुल 6,00,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी की, जिस पर आरोपिया के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 125/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।   

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी/चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा घटना व आरोपिया के संबंध में प्रार्थिया सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपिया की पतासाजी शुरू की। टीम ने आरोपिया के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड मारते हुए प्रकरण में महिला आरोपी श्रीमती सोनाली दत्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 मोबाईल फोन जप्त कर कार्रवाई की।

गिरफ्तार
श्रीमती सोनाली दत्ता पति स्व. अमल कृष्ण दत्ता उम्र 65 साल निवासी हुड़को भिलाई मकान नंबर 402 थाना कोतवाली जिला दुर्ग।
हाल पता – सिमरन सिटी मकान नंबर 156 फेस 05 मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।

Categorized in: