नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसे भगा ले जाने और 6 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उरला थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल उरला निवासी प्रार्थिया ने 6 फरवरी 2017 को थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। परिजन के संरक्षण से अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 251/2017 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।  

गिरफ्तार आरोपी
विष्णु प्रसाद डागर पिता राम लाल डागर उम्र 37 साल निवासी लिमाधीहान थाना लिमाधीहान जिला राजगढ़ (म.प्र.)।
हल पता- ई.डब्ल्यू.एस. 337 फेस 5 पार्ट 2 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना अयोध्या भोपाल (म.प्र.)।

Categorized in: