बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर)- बलरामपुर विकासखंड में पिता-पुत्री का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तत्काल पिता-पुत्र को कोविड-19 हॉस्पिटल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

इस बात की जानकारी बलरामपुर जिला नोडल अधिकारी डॉ रवि लिंकन बड़ा ने दी है। नोडल अधिकारी ने बताया कि पुत्री भारत से बाहर कर किर्गिस्तान में पढ़ाई करती थी। जहां हाल ही में फ्लाइट के माध्यम से रायपुर लौटी हुई थी जहां इन्हें लेने इनके पिता गए हुए थे 21 जून लौटने के बाद तत्काल होम कोरेनटाइन करते हुए इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जहां सैंपल जांच के बाद आज जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है, पॉजिटिव पाए जाने के बाद तत्कालीन के संपर्क में आए हुए लोग एवं कंटेंटमेंट में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है, जानकारी मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गई है।

Categorized in: