मनेंद्रगढ़- कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में विभागीय बैठक लेकर पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया है तथा पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ डीजीपी के आदेश एवं आईजी सरगुजा के निर्देशन और मार्गदर्शन में कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में विभागीय बैठक ली जिसमें मनेंद्रगढ़ डिवीजन के सभी थाना व चौकियों के पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने समस्याओं के सुनने व निराकरण के साथ ही सभी थाना व चौकियों के प्रभारियों व पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी के साथ करने का भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। पुलिस की विभागीय बैठक में मनेंद्रगढ़ एसडीओपी करण सिंह उके, मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह, केल्हारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी जीएस साव, झगड़ाखऻड थाना प्रभारी एसआई विजय सिंह सहित सभी थाना व चौकियों के प्रभारी तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Categorized in: