मनेंद्रगढ़- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर एवं ग्रामीण के द्वारा शुक्रवार को शहीदों को सलाम दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि विगत दिवस लद्दाख के गलवान घाटी में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत कर्नल बी. संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहीद सलाम दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के द्वारा मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहां की केंद्र की मोदी सरकार चीनी घुसपैठ की सच्चाई छिपा रही है और सरकार के इस रवैया से देश की सुरक्षा और भूभागीय अखंडता खतरे में आ गई है, शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के वीर सपूत कर्नल बी. संतोष बाबू सहित शहीद 20 जवानों को मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर कांग्रेस के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, कांग्रेस जिला महामंत्री चंद्रकांत चावड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरु दत्ता, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष शगुफ्ता बक्स, ज्योति मजूमदार , रोमा चटर्जी , शोभना वर्मा, चरण सिंह खनूजा , पार्षद अनिल प्रजापति, अभय तेज बड़ा , राजेश सिंह, शुध्दू लाल वर्मा, मोहम्मद गफ्फार, आशीष राय , प्रिंस पांडेय , ऋषि तिवारी, संकेत, संदीप पुरी , बबुआ, साईं राम , पानू दत्ता , रंजन शर्मा , अंकुर जायसवाल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: