रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग पर कलेक्टर श्याम धावडे के सख्त निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग हरकत में आया एवं कन्हर एनीकट के तीन और गेटों को खोला गया परन्तु अभी भी एक गेट नहीं खोला जा सका विभाग के अधिकारी वहा रेत भर जाने की बात कहते हुए एक गेट को बाद में खुलवा देने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब है कि कन्हर एनीकट में 6 गेट है जिनमें से दो गेट को 10 जून को खोला गया था वही चार गेट नहीं खुल सके थे जिसके बाद जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार एनीकट के सभी गेट खोले जाने की मांग की जा रही थी। एनीकट के दो गेट खुलने के बाद लगातार हो रही बारिश से एनीकट लबालब भर गया था  व एनीकट के ऊपर से पानी जाना शुरु हो गया था जिससे यह भी खतरा मंडराने लगा था कि एनीकट एक बार पुनः रेत से भर न जाए साथ ही बिना पूरा गेट खोले एनीकट की गंदगी सफाई कैसे हो यह भी एक बड़ी समस्या खड़ी हो रही थी इस बीच जनप्रतिनिधियों की मांग को कलेक्टर श्याम धावडे द्वारा गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग को सख्त निर्देश दिए जिसके बाद विभाग के द्वारा और तीन गेट को खुलवाया गया।

एनीकट का एक गेट नहीं खोले जा सकने के संबंध में जल संसाधन विभाग के एसडीओ संजय गायकर ने बताया कि झारखंड की ओर वाले गेट में रेत भर गया था जिस कारण जब यहां से  रेत बहेगा उसके बाद इस गेट को भी खोल दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि जो एक गेट नहीं खुल सका है उसे भी विभाग को समय देखकर खुलवाए जाने की आवश्यकता है।

वार्ड क्रमांक 9,14 ,15 के लोगों ने ली राहत की सांस- एनीकट के सभी गेट नहीं खुलने से और लगातार हो रही बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यह खतरा मंडराने लगा था कि जब एनीकट से बैक पानी मारेगा तो यह पानी फकीरवा नाला होते हुए नगर के वार्ड क्रमांक 9,14 ,15 के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा परंतु एनीकट का गेट खुलने के बाद वार्ड वासियों ने राहत की सांस ली।

गंदगी भी होगा खत्म- पिछले वर्ष एनीकट का सभी गेट बरसात में भी नहीं खुल सका था जिस कारण एनीकट में गंदगी का अंबार पसर गया था परंतु अब एनीकट के पांच गेट खुलने से गंदगी के साफ़ हो जाने की पूरी संभावना है।

Categorized in: