अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। रविवार को स्थानीय विधायक चिंतामणि महाराज व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने जनपद पंचायत कुसमी के दुरुस्त अंचल क्षेत्र ग्राम पंचायत इदरीपाठ में मनरेगा के तहत 14 लाख 44 हजार रुपये से निर्मित होने वाले नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन किया।

इस गांव के लोगों को लंबे समय से आए थे कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनाया जाए इस और ध्यान देते हुए ग्राम पंचायत इदरीपाठ में जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं. भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सहित जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष गोवर्धन राम, सरपंच देवेंद्र नागेशिया, जनपद सदस्य खसरू बुनकर, मानमती सिंह, विनोद यादव, श्रवण गुप्ता सभी ने पूजा अर्चना किया। पंडित दुदुन मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद उक्त सभी ने फावड़ा चला कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक चिंतामणि महाराज व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने गांव के सरपंच व पंचों को गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखते हुए भवन का निर्माण कराए जाने की अपील की. इस अवसर में एसडीएम दीपक निकुंज, कार्यक्रम अधिकारी विनय तिर्की, सचिव मुकेश गुप्ता, इंजीनियर अमरीश यादव, तकनीकी सहायक रामप्रताप लकड़ा, गाँव के जनप्रतिनिधि आईपी गुप्ता, रोहित गुप्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित थें।
दात्रम के नहर निर्माण से प्रभावितों को मुआवजा राशि का चेक वितरण
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद विधायक चिंतामणि महाराज व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों राजस्व विभाग द्वारा कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज के उपस्थिति में दात्रम जलाशय के डूबान एवं मुख्य नहर निर्माण, ग्राम पंचायत दात्रम के 4 ग्रामीणों को कुल 22 लॉख 96 हजार 112 रुपये का मुआवजा राशि का चेक वितरण किया गया। जिसमें ग्राम के रमेश्वर वगैरह को 15,98,584 रुपये फूलचंद 563160 रुपये, झलो उर्फ मूलो 63232 रुपये, अजीत वगैरह 71136 रुपये का चेक देकर ग्रामीणोंं को राहत दिलाई गई।

Categorized in: