अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न करवाने के लिए कुसमी पुलिस ने कमर कस ली है. होली पर अत्यधिक जवानों की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही फिक्स प्वाइंट और पेट्रोलिंग के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. जिस टीम की मानिटिरिंग करने आला अधिकारियो के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा सजग रहेंगे. 

होली के दौरान कहीं भी कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने वालों पर पुलिस प्रसाशन द्वारा उपद्रवियो पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा. होली के दो दिन पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन भी किया। ताकि बदमाश, पुलिस की तैयारी को देखें और होली में हुड़दंग न करें. कुसमी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रितेश चौधरी व थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा ने दल – बल के साथ थाना क्षेत्र के  विभिन्न मार्गो पर फ्लैग मार्च किया. तथा अपनी उपस्थिति को दर्शाया. 

Categorized in: