राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजपुर सुनील सिंह ने आज बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ मॉडल में समाहित उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया है ,बीते 4 वर्षों के दौरान सभी वर्गों के कल्याण के रोजगार मूलक विकास कार्यों के द्वारा आम जनों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए हैं उसमें न केवल इस बजट के माध्यम से कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा बल्कि 2018 में किए गए घोषणा पत्र के माध्यम से वायदों को यथासंभव पूर्ण करने का सुदृढ़ प्रयास है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट राज्य के कृषकों कृषि मजदूरों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आय में वृद्धि गांव के समग्र विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों के शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधाओं के अभूतपूर्व विस्तार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को बच्चों के कल्याण युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ-साथ गुणवत्ता पूर्व प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों को सृजन करने के साथ ग्रामीण और शहरी अधोसंरचना के बहुआयामी विकास के साथ जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ छत्तीसगढ़ के लोगों के हित के लिए तैयार किया गया है।

Categorized in: