रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- दशकों बाद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट 100% रहा। क्षेत्र के सबसे बड़े एवं सबसे पुराने स्कूल के उत्कृष्ट रिजल्ट नगर वासियों में भी हर्ष है। विधायक बृहस्पत सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने स्कूल के 10वीं एवं 12वीं के 100% रिजल्ट के लिए बधाई दिया।
   

माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आज घोषित नतीजे में कक्षा दसवीं में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 38 छात्रों में से 32 बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया तो वही 6 छात्रों ने सेकेंड डिवीजन प्राप्त किया। तो वही 12वीं में अध्ययनरत 65 छात्रों में 40 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया वहीं 24 सेकंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए तो वहीं एक छात्र पूरक हुआ। स्कूल के प्राचार्य ए पी सिंह के लगातार प्रयासों से 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इसके पूर्व श्री सिंह सनावल शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ रहे जहां 7 वर्षों तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी वहां भी शिक्षा के स्तर को सुधारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। शाला प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि संस्था के प्राचार्य ए पी सिंह के अनुशासन, कठोर परिश्रम का आज परिणाम हम सबको प्राप्त हुआ, जो पूरे नगर के लिए गौरव की बात है। विधायक बृहस्पत सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने स्कूल के शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने का श्रेय संस्था के प्राचार्य एवं बच्चों के मेहनत को दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कक्षा 10 वी एवं 12 वी की परीक्षा में उतीर्ण हुए सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि नगर के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े स्कूल के 10 वीं 12 वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।उन्होंने प्राचार्य सहित सभी शिक्षको के प्रति आभार जताया है।

Categorized in: