बलरामपुर राजेन्द्र ठाकुर- माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी बी एक्का ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा है। हमारे जिले से टॉप टेन में राजपुर विकासखंड के सेंट जेवियर स्कूल के छात्र प्रशांत तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी ने 97.67 अंक प्राप्त की है।और छत्तीसगढ़ दसवीं के टॉप टेन में नौवें स्थान किया है। इसी प्रकार 12वीं में वाड्रफनगर एन पी एस स्कूल के छात्र नीतीश चंद्र पिता रमेश चंद्र 95% अंक लाकर छत्तीसगढ़ में 10 टॉप टेन जगह प्राप्त किया है। श्री एक्का ने बताया कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में इस वर्ष कक्षा दसवीं में 10349 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और 12वीं में 5812 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष की स्टेट लेवल पर बलरामपुर जिला दसवीं में 14 वां रैंक पर था इस बार अच्छा प्रदर्शन रहने के चलते अब पांचवा रैंक में आ गया है।इसी प्रकार 12वीं परीक्षा में पिछले वर्ष 26 वे रैंक पर था जो इस वर्ष 13 रैंक में पहुंच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी सफलताओं के पीछे तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा एवं जिला पंचायत सीईओ हरीश एस एवं हमारे जिले के टीचर प्रिंसिपल सभी की मेहनत रंग लाई है तब जाकर इस बार हमारे बलरामपुर रामानुजगंज जिले का रैंक सुधरा है उन्होंने यह भी बताया कि तत्कालीन कलेक्टर श्याम धावडे भी शिक्षा के प्रति काफी रूचि रखते हैं उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष भी जिले में शिक्षा स्तर में काफी सुधार आएगी। जिला शिक्षा अधिकारी बी एक्का सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें ढेर सारी बधाई दी।

Categorized in: