अंबिकापुर- अज्ञात श स ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव का पीए बनकर शहर के युवा व्यवसायी को फोन किया। उसने अपना खाता नंबर देकर कहा कि इस नंबर पर 12 हजार रुपए ट्रांसफर कर दो, इसके बाद उक्त पर्ची को कोठीघर में दिखाकर रुपए ले लेना। कुछ देर बाद उसने मंत्री जी से व्यवसायी की बात भी कराई लेकिन व्यवसायी ने जब आवाज सुनी तो उसे मामला फर्जी लगा। इसके बाद उसने मामले की जानकारी कोठीघर में जाकर मंत्री के पीए को दी। मंत्री के निज सचिव विनोद गुप्ता ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि अंबिकापुर के जय स्तंभ चौक निवासी विकास केशरी युवा व्यवसायी है। रविवार दोपहर उसके मोबाइल नंबर 9977797994 पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 9321627268 से कॉल किया गया। उसने कहा कि मैं आपके विधायक का पीए बोल रहा हूं, मुंबई में लोग फंसे हुए हैं उन्हें वापस भेजना है, आप मेरे एकाउंट नंबर पर 12000 रुपए ट्रांसफर कर दीजिए और कोठीघर में जाकर धनंजय से रुपए ले लेना। विकास केशरी ने पूछा कि कौन विधायक, तो उसने टीएस सिंहदेव का नाम लेते हुए कहा कि लीजिए, उनसे बात कीजिए। जब उसने सामने वाले की आवाज सुनी तो उसे शक हो गया और उसने रुपए ट्रांसफर नहीं किए। इसके बाद उसने दोबारा कॉल कर कहा कि आपने अभी तक रुपए ट्रांसफर नहीं किया, इस पर व्यवसायी ने कहा कि ट्रांसफर कर दे रहा हूं, थोड़ा समय दीजिए।
मंत्री टीएस के कार्यालय में दी जानकारी
युवा व्यवसायी को जब शक हुआ तो वह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कार्यालय पहुंचा और इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अज्ञात शक्स से हुई बात की कॉल रेकॉर्डिंग भी निज सचिव विनोद गुप्ता को सुनाई। निज सचिव ने स्टाफ ने धनंजय नाम के किसी व्यक्ति के यहां नहीं होने तथा फर्जी कॉल की बात कही। निज सचिव ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
खाता मुंबई के भलींदर पाल के नाम से
अज्ञात शक्स ने युवा व्यवसायी को जो खाता नंबर उपलब्ध कराया है वह मुंबई के वेस्ट बांद्रा निवासी भलींदर पाल सिंह के नाम से है। खाता नंबर- 0862500102348801 तथा आईएफएससी कोड केएआरबी 0000086 है।

Categorized in: