अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। विश्व योग दिवस के अवसर अवसर पर जगह – जगह योग करके योग दिवस मनाया जा रहा हैं. आम तौर पर योग अधिकांश लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुका हैं. इसी तारतम्य में आज दिनांक रविवार को बलरामपुर जिला के झारखंड सीमा से लगे सामरी में तैनात डी/81 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सहायक कमांडेंट एचबी मोनोअनल के नेतृत्व में डी/81 बटालियन के जवानों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस कैंप के प्रांगण मे मनाया गया. सीआरपीएफ जवानों के साथ ग्राम पंचायत सामरी के पंचायत सचिव ओमप्रकाश यादव ने भी योगा कर योगा कार्यक्रम सफल बनाया।

Categorized in: