मनेंद्रगढ़ – झगड़ाखऻड थाना अंतर्गत नेवरी गांव के एक पंच ने अपने ही रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ अनाचार की वारदात को अंजाम दिया है रिपोर्ट पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर अनाचारी देवर पंच को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है ! मिली जानकारी के अनुसार झगड़ाखऻड थाना अंतर्गत ग्राम नेवरी निवासी राजेश चौधरी जो पंच है वह अपने रिश्ते की लगने वाली भाभी के साथ जबरन अनाचार कर दिया! अनाचार पीड़िता के रिपोर्ट पर झगड़ाखान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 450, 376 के तहत मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ! पुलिस द्वारा मामले को विवेचना कार्रवाई में लिया गया है !

Categorized in: