मनेंद्रगढ़ ! प्राथमिक शाला नागपुर में अध्ययनरत छात्र लक्ष्य कुमार साहू का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो व जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू ने शाला के प्रधान पाठक केपी सिंह व शिक्षिका श्रीमती संगीता साहू सहित विद्यालय परिवार व परिजनों को बधाई देकर छात्र के उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की है!
वहीपढ़ाई तुहर दुआर कार्यक्रम अंतर्गत गुरु तुझे सलाम कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ चैनपुर माध्यमिक शाला की छात्रा कुमारी राधिका का राज्य स्तर पर चयन होने पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक गुलाब कमरो ने कुमारी राधिका व उसके परिजनों के साथ उसके शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है , विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि संकुल स्तर विकासखण्ड व जिला स्तर पर चयन के बाद राज्य स्तर पर चयन होना गर्व की बात है उन्होंने राधिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी है!
