रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- भारत-चीन सिमा पर हिंसक झड़प में देश के लिए शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा मंडल रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मेड इन चाइना समान का सांकेतिक रूप से बहिष्कार किया गया एवं चीन के इस कायराना हरकत पर चीनी राष्ट्रपति सी-जिनपिंग का पुतला दहन किया गया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत-चीन सीमा पर विवाद के में देश की रक्षा करते हुए भारतीय सेना के कुछ जवान शहीद हो गए हैं जिसके कारण देश भर में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं इसी कड़ी में भाजपा मंडल रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को 04 बजे रामानुजगंज स्थित लरंग साय चौक पर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चाइनीज राष्ट्रपति सी-जिनपिंग का पुतला दहन किया गया साथ मे मेड इन चाइना समान का बहिष्कार करते हुए चीन द्वारा निर्मित मोबाइल आदि को पटककर फोड़ा गया, तथा भविष्य में मेड इन चाइना समान का उपयोग बिल्कुल नहीं करने की अपील की गई, साथ मे चीनी सेना मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए, तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिमा पर शहीद भारतीय सेना के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण केशरी, भाजपा मंडल रामानुजगंज के अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बीडीलाल गुप्ता, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक दिलीप केशरी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष यादव, पवन कश्यप, उत्तमलाल गुप्ता, दयाल विश्वास, इरफान अंसारी, अशर्फी यादव, अनोज यादव, अजय यादव, महबूब खान, दीपक यादव, महेश यादव, सत्यनारायण आयाम महिला मोर्चा से नीरा ठाकुर, सिमा रवि, सुमन गुप्ता, शकुंतला ठाकुर, ममता गुप्ता, कान्हा गुप्ता सहित भाजपा के समस्त स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: