बिलासपुर- पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले मेरठ के युवक को गिरफ्तार किया है। तस्कर ने अवैध धंधा करने के लिए उसलापुर में किराए पर मकान लिया था और यहां से वह अपने पहचान के लोगों को चरस उपलब्ध करवा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का 26 वर्षीय आकाश छारी पिता मुन्ना छारी पिछले तीन महीने से चरस का धंधा कर रहा था। लोगों को उसने बता रखा था कि वह किसी प्राइवेट जगह पर जॉब करता है। लेकिन वह काफी दिनों से चरस बेच रहा था।

युवक को गिरफ्तार कर उससे 15 ग्राम चरस जब्त किया गया है।

Categorized in: