गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पेड़ पर शव लटकते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह निमधा गांव में पेड़ पर शव लटक रहा था। शव देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हुई। ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को दी।

वहीं मौके पर पहुंची ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मामले की खबर मिलते ही मृतक के परिवार वाले पहुंच गए। मृतक की पहचान निमधा ग्राम निवासी ताम्रध्वज ओट्टी पिता अमर सिंह ओट्टी के रूप में की गई है।

मृतक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप था। मृतक कई दिनों से फरार चल रहा था। कल रात को ही घरवालों ने उसे सरेंडर कराने घर लेकर आए थे।

जिसके बाद आज सुबह वह परिचितों के साथ नहाने तालाब गया था इस दौरान उसने ब्रश करने जाने की बात कहकर दूर पेड़ में फांसी लगा ली।

Categorized in: