0 बीती रात करवां के माझापारा में हुई वारदात

सूरजपुर। संबंध बनाने से पत्नी ने इंकार क्या किया कि नाराज  युवक ने टांगी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम करवां माझापारा में सोमवार की रात को हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि सोमवार को ग्राम करवां माझापारा की प्रेमकुमारी राजवाड़े ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 जनवरी के रात्रि में इसका पुत्र प्राणसाय व बहू लालो दोनों अपने कमरे से बाहर घर के आंगन में निकल कर लड़ रहे थे। जिस पर इसके द्वारा दोनों को डांटने पर लकड़ा अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया जिसके बाद वह सोने चली गई। करीब 1 घंटा बाद टांगी चलाने जैसी आवाज आने पर वह लड़के के कमरे की खिड़की से क्या कर रहे हो कहने पर प्राणसाय बोला कि तुम्हारी बहु गई, इसके बाद दरवाजा खोलने पर देखी कि बहु लालो खून से लतपथ पड़ी थी। प्राणसाय हाथ में टांगा रखा था हल्ला करने पर वह भागने लगा जिसे वह और उसका पुत्र अमृत पकड़े तो प्राणसाय टांगा से अमृत को मारकर भाग गया। प्राणसाय टांगा से मारकर बहु की हत्या कर दिया है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर  धारा 302, 323  के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू  ने आरोपी का जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस ने दबिश देकर आरोपी प्राणसाय राजवाड़े उर्फ प्रानसाय 32 वर्ष  को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि संबंध बनाने से इंकार करने पर क्रोध में आकर पत्नी की टांगा से मारकर हत्या कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी, प्रधान आरक्षक पिंगल मिंज, उदय सिंह, आरक्षक अम्बिका मरावी, कुंदन सिंह, पिताम्बर सिंह, बुधनाथ व नंदकिशोर राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: