बिश्रामपुर। एसईसीएल के क्षेत्रीय कर्मशाला में तलवार लेकर पहुंचकर युवक ने कोल अधिकारी व कर्मचारियों को चोरी करने से रोकने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दीलिप कुमार गुहा पिता स्व. सुशील कुमार गुहा निवासी रेसक्यू कालोनी क्वाटर नं बी/3 ने लिखित आवेदन देकर जुर्मदर्ज कराया कि एसईसीएल क्षेत्रीय कर्मशाला विश्रामपुर में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। कि 30 जनवरी को प्रार्थी की डियुटी एसईसीएल क्षेत्रीय कर्मशाला में 7 बजे से 5.30 बजे तक थी।उसी दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे आरोपी बिश्रामपुर निवासी केडी सिंह उर्फ पिंटू सिंह क्षेत्रीय कर्मशाला जोकि प्रतिबंधित क्षेत्र है के अन्दर प्रवेश कर गया और अपने हाथ में तलवार रखा था। सभी स्टाफों को चोरी करने से रोकने पर धमकाते हुए जान से मारने की बात कहकर तलवार को भांजने लगा, जिससे वहां कार्य कर रहे सभी स्टाफ भयभीत होकर कार्यशाला में छिपकर अपनी जान बचाए। रिपोर्ट पर तत्काल मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी केडी सिंह उर्फ पिंटू सिंह को सीएचपी के नर्सरी में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक तलवार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452, 294, 506 एवं 25 ,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। कार्रवाई में बिश्रामपुर थाना प्रभारी केडी बनर्जी, सहायक उपनिरीक्षक रंजित सोनवानी, प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, रामनिवास तिवारी, विकास सिंह आरक्षक जय प्रकाश यादव, आसिफ अख्तर, रविशंकर पाण्डेय, वाहिद हुसैन, हेरमन टोप्पो व अन्य सक्रिय रहे। 

Categorized in: