बिश्रामपुर। दुर्ग से बिलासपुर- उसलापुर-अनूपपुर-कटनी रूट की ट्रेनें अब दुर्ग से बिलासपुर न जाकर उसलापुर से ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी। यह प्रक्रिया मई 2023 से लागू होगी। रेलवे द्वारा जारी एक पत्र में यह बताया गया है कि आगामी 1 मई 2023 से दुर्ग से अनूपपुर के मध्य से कटनी रेलखंड पर चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, उधमपुर, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति, अमरकंटक एक्सप्रेस सहित अन्य सभी गाड़ियां अप और डाउन के रूप में बिलासपुर मंडल के मुख्यालय स्टेशन बिलासपुर में जाकर उसलापुर बाईपास होकर भाटापारा रायपुर होती हुई दुर्ग पहुंचेगी। इन ट्रेनों में बिलासपुर-इंदौर- बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर- भोपाल सहित अन्य कई ट्रेनें शामिल है। बिलासपुर गंतव्य तक नहीं जाएगी जब ट्रेन तो यात्रियों को होगी भारी असुविधा, क्योंकि बिलासपुर से जिन यात्रियों को कोलकाता पूरी हावड़ा की ओर यात्रा करनी होगी उनको भारी फजीहत का सामना करना पड़ेगा।

Categorized in: