बगीचा नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम झिक्की में 50 हाथियों का दल पहुंचा है। हाथियों का दल बगीचा नगर पंचायत के नजदीक देखकर इलाके में हड़कंप मच गया है। आईटीआई कॉलेज के पास सभी हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों का दल अपने रास्ते में आए कई एकड़ सब्जियों की फसल भी रौंद डाली है। अन्य फसलों को नुकसान भी नुकसान पहुंचाया है। दल सरगुजा से आकर बादलखोल अभयारण्य और कांसाबेल में विचरण कर रहा था। दल का शावक घायल हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

वही बीते सप्ताह एक मादा हाथी की बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हुई थी।बगीचा के रेंजर अशोक सिंह ने बताया कि हाथियों के दल ने झिक्की गांव में दो किसानों की सब्जी की खेती नष्ट कर दी है। किसान के खेत में चार एकड़ में टमाटर लगा था जिसे हाथियों ने रौंद दिया है। वही हाथियों ने दो किसानों की धान की फसल चौपट की है।

Categorized in: