खाद्य मंत्री ने कहा-नए वर्ष से मां महामाया एयरपोर्ट से होगी यात्रा शुरू


अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के लोगों की बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। संभाग मुख्यालय के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से नए वर्ष में हवाई यात्रा शुरू होने का भरोसा खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दिलाया है। उन्होंने कहा है दो माह बाद मां महामाया एयरपोर्ट से लोग हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे।
अंबिकापुर पहुंचे प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अब तक लग रहे आश्वासन पर विराम लगाते हुए नव वर्ष से हवाई उड़ान सेवा शुरू होने के साथ सरगुजांंचल के लोगों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि दरिमा स्थित एयरपोर्ट लगभग तैयार हो चुका है, इसके फर्निशिंग का काम शेष रह गया है। एयरपोर्ट में होने वाले कामों को जल्द कराया जाएगा। इसके बाद दिल्ली की टीम विजिट करने दरिमा एयरपोर्ट पहुंचेगी और हवाई उड़ान के लिए लाइसेंस जारी होग। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद दरिमा के मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू होने में लगभग दो माह का समय लग सकता है।
दरिमा से उड़ान भरने उत्साहित हैं लोग
सरगुजा संभाग के लोगों को दरिमा से हवाई यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में नए वर्ष में दरिमा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुुरु होने की मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा कही बात किस हद तक फिट बैठती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। सरगुजा के लोग दरिमा एयरपोर्ट से  उड़ान भरने वाले विमान के यात्री बनने के लिए उत्साहित हैं।

Categorized in: