भाजपा की जांच टीम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, एक सप्ताह में सौंपेगी रिपोर्ट
अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छह नवजातों की मौत के बाद मची खलबली अभी अभी नहीं है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के गठित जांच टीम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और नवजात की मौत के मसले पर सामने आए तथ्यों और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। भाजपा की जांच समिति के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश भाजपा को सौंपा जाएगा। जांच समिति मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों के मौत के मामले की जांच व पीड़ित परिवार से मुलाकात भी करेगी।प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के निर्देशानुसार यह समिति संबंधित स्थानों का दौरा कर इस मामले से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर पार्टी को सौंपेगी। समिति में रामविचार नेताम पूर्व सांसद राज्यसभा, रामसेवक पैकरा पूर्व मंत्री, अनुराग सिंह देव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, फुलेश्वरी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा व ललन प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सरगुजा शामिल हैं।

Categorized in: