अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। हिण्डाल्को एवं महिला बाल विकास विभाग, कुसमी के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम सामरी एवं आस पास के क्षेत्र की कुल 40 गर्भवती महिलाओं हेतु चिकित्सीय जाँच शिविर का आयोजन दिनांक 12 जून शुक्रवार को सामरी में किया गया।

हिण्डालको खान प्रमुख राजेश रंजन अंबस्ट के मार्गदर्शन में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को हिण्डाल्कोे द्वारा संचालित सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत चिकित्सीय सुविधा का लाभ दिया गया. इस अवसर पर खान प्रमुख ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं उचित खान पान पर ध्यान देने की बात कही. तथा महिलाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए आगे भी सहयोग की बातें कही।

सीएसआर प्रमुख विजय मिश्रा ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि हिण्डालको एवं महिला विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 12 जून को सामरी में गर्भवती महिलाओं हेतु कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया जिसमें, ग्राम सामरी एवं आस पास की क्षेत्र की आँगनवाड़ी में सूचीबद्ध कुल 40 गर्भवती महिलाओं हेतु चिकित्सीय जाँच षिविर एवं उचित परामर्ष हिण्डाल्को के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मिथिलेष कुमार के द्वारा किया गया जिसमें प्रोटीन पाउडर, आयरन सीरप एवं अन्य दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सफल आयोजन में सी.एस.आर. विभाग के रोहित श्रीवास्तव एवं फ्रांसिस नाग की अहम भूमिका रही। इस अवसर ए.एन.एम. सुमित्रा नगेषिया, बाल्मििकी यादव,एवं महिला बाल विकास विभाग सी.डी.पी.ओ. फुलजेसिता कुजुर एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थ्ति थे।

Categorized in: