दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 1 वर्ष बीतने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व जनता के नाम संदेश का पत्रक वितरण को लेकर सूरजपुर जिले के भाजपा मंडल भटगांव के द्वारा दिनांक 12/06/2020 को देर शाम सोशल डिस्टेंसिंग को मध्य नजर रखते हुए सामान्य बैठक का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्रत्येक घर तक पत्रक पहुंचा हमें प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराना है आम जनता को पत्रक पहुंचा कर केंद्र सरकार की जितनी भी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का अभियान चारो ओर कार्यकर्ता जोरों-शोरों से कर रहे है।

इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को संबोधित किया गया है पत्र एवं मोदी सरकार पार्ट 2 के प्रथम वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने वर्षों से लंबीत धारा 370 जो देश में दो विधान दो निशान के नाम से कलंक था उसे भी मिटाया गया।

इसी बीच भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बृजेश मानिकपुरी ने कहा कि मोदी सरकार के अनेकों अनेक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर किसानों का एक दाना धान खरीदने का सपना दिखाकर शराबबंदी का झूठा वादा करके कांग्रेस ने सरकार बना लिया और अब घर-घर शराब पहुंचा रही है इसे पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे किसानों को टोकन काटकर भी किसानों का धान नहीं लिया गया है।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सर्वजीत जायसवाल, कुलेश्वर राजवाड़े, उर्मिला दुबे, सरपंच पति वरुण, जनपद सदस्य पति संत लाल प्रजापति, पार्षद हरे कृष्णा राजवाड़े, मो. ताहिर अंसारी, रमेश गुप्ता, श्याम लाल मानिकपुरी, चंद दुबे, अयोध्या राजवाड़े, अनुप जायसवाल, रंजीत ठाकुर, अभिषेक गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categorized in: