मनेन्द्रगढ़- नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला आमाखेरवा में मुख्यमंत्री खाद्यान्न् योजना के तहत् वार्ड पार्षद उषा यादव द्वारा शाला में अध्ययरत छात्र-छात्राओं को सूखा राशन व मास्क का वितरण किया गया साथ ही शाला प्रबंधन को सेनेटाइजर भी दिया गया।

लाॅकडाउन के चलते स्कूलों में ताला लगा हुआ है। ऐसे में प्राथमिक स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान भोजन नही मिल पा रहा था। इस समस्या से निपटने के लिए शासन ने बच्चों को सूखा राशन देने की योजना बनाई और इसमें सूखा चावल, दाल, तेल, अचार, नमक एवं सोयाबीन बडी का पैकेट बनाकर बच्चो को वितरण किया गया। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों के द्वारा अप्रैल माह में बच्चों के घर-घर जाकर सूखा खाद्यान्न् वितरण किया गया था। इस दौरान पार्षद उषा यादव ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करा दिया है जिसके कारण बच्चों को पौष्टिक भोजन नही मिल पा रहा था। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों को सूखा खाद्यान्न् बांटने का निर्णय लिया गया है।

पूर्व पार्षद शिवनारायण यादव ने बताया कि इस कोरोना महामारी के चलते हुए लाक डाउन में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों का ध्यान रखा है वह काफी सराहनीय है इसीलिए पूरे भारत में छत्तीसगढ़ सरकार का दूसरे नंबर में आना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की लोकप्रियता को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रधानपाठक नसीम खान, शिक्षिका कोकिला श्रीवास्तव, करूणा साहू, मध्यान भोजन सहायिका लिली खेस, राजमन बाई के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Categorized in: