विधायक ने आरोप लगाया कि एसईसीएल 32 कालरीकर्मियों को साजिश के तहत बर्खास्त कर लगभग 550 कालरीकर्मियों की फर्जी तरह से करा रहा है जाच..

मनेन्द़गढ़- किसी न किसी बजह से सुर्ख़ियों में रहने वाले मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ जीएम कार्यालय चिरमिरी पहुंच कर बर्खास्त 32 कालरीकर्मियों की बहाली की मांग को लेकर जीएम कार्यालय में ताला जड़ दिया विधायक ने आरोप लगाया कि एसईसीएल के द्वारा साजिश के तहत 32 कालरी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है तथा लगभग 550 कॉलरी कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी तरह से जांच कराई जा रही है, अपने समर्थकों के साथ मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल द्वारा शनिवार को एसईसीएल जीएम कार्यालय चिरमिरी का तालाबंदी किए जाने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बैरिकेटिंग लगा दी थी ! मिली जानकारी के अनुसार चिरमिरी क्षेत्र के 32 कालरी कर्मियों को एसईसीएल के द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है जिसको लेकर पिछले 18 महीने से मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल द्वारा एसईसीएल से 32 कालरी कर्मचारियों को बहाल किए जाने की मांग की जा रही है लेकिन इस दिशा में कॉलरी प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

एसईसीएल के अड़ियल रवैया को लेकर शनिवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल अपने समर्थकों व बर्खास्त श्रमिकों के परिजनों के साथ जीएम कार्यालय चिरमिरी में धावा बोलकर ताला जड़ दिया जिससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया था जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने बैरिकेट लगा दिया स्थिति को बिगड़ते देख जीएम ने विधायक को अपने चेंबर में बुलाया जहां पर जीएम द्वारा विधायक से चर्चा की जा रही थी। विधायक श्री जयसवाल ने आरोप लगाया कि एसईसीएल के द्वारा 32 कर्मचारियों को साजिश के तहत बर्खास्त किया गया है तथा लगभग 550 कालरी कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी तरीके से जांच कराई जा रही है। विधायक श्री जायसवाल ने पुरजोर तरीके से बर्खास्त 32 कालरीकर्मियों का पक्ष लेते हुए कहा कि अगर बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता है तो एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में सीएमडी कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा श्रमिकों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन से यह भी मांग की कि जिस अधिकारी के द्वारा साजिश के तहत फर्जी तरीके से कर्मचारियों के बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए। जीएम कार्यालय के तालाबंदी के दौरान विधायक डॉ विनय जायसवाल के साथ बर्खास्त श्रमिकों के परिजनों तथा उनके समर्थक उपस्थित रहे।

Categorized in: