मनेन्द़गढ़- मनेंद्रगढ़ में चाहे कैंसर अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो उसके लिए अगर आंदोलन करना भी पड़ेगा तो आंदोलन किया जाएगा, उक्त बातें मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र का बहुत दोहन किया गया है ऊर्जा के क्षेत्र में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कोयले की आपूर्ति की जाती है लेकिन जो हिस्सा मनेंद्रगढ़ विधानसभा को मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है प्रदेश में 15 साल से भाजपा की सरकार रही है उनके मंत्री विधायक खनिज संपदा का दोहन किया है, वर्ष 2016 में तत्कालीन केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के प्रयास से मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज व कैंसर अस्पताल खोले जाने की घोषणा की गई थी लेकिन केंद्र की सरकार के चले जाने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया पूर्ववर्ती भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया, विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है जिसके द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया जा रहा है कांग्रेस द्वारा किए गए सारे वायदे पूरे किए जाएंगे उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज व कैंसर अस्पताल की फाइल कहां किस हाल में अटकी पड़ी है उसको दिखाया जाएगा। कैंसर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के लिए अगर आंदोलन भी करना पड़ा तो उनके द्वारा आंदोलन भी किया जाएगा। विधायक श्री जयसवाल ने कहा कि आगामी डेढ़-दो सालों में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

Categorized in: