अंबिकापुर। घुनघुट्टा स्थित छठ घाट के पास ड्यूटी कर रहे आरक्षक के साथ शराबी ने मारपीट की। आरक्षक ने आरोपित के खिलाफ दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।


जानकारी के अनुसार चंद्रभूषण तिवारी कंपनी बाजार अंबिकापुर के रहने वाले हंै। वे पुलिस चौकी रघुनाथपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और एसपी ऑफिस अंबिकापुर में कार्यरत हैं। छठ के मौके पर इसकी ड्यूटी घुनघुट्टा छठ घाट पर पार्किंग स्थल पर लगी थी। 30 अक्टूबर की रात 8.30 बजे शराब के नशे में एक व्यक्ति वहां आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। आरक्षक द्वारा उसे गाली-गलौज करने से मना करते हुए घर जाने कहा गया। कुछ देर बाद वह पुन: डंडा लेकर आया और आरक्षक चंद्रभूषण के सिर पर पीछे से हमला कर दिया, लेकिन डंडा उसके सिर पर न लगकर पैर में लगा। इस दौरान साथ में ड्यूटी कर रहे अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस शराबी युवक को पकड़कर पूछताछ की तो वह अपना नाम दिलसाय सिंह निवासी दरिमा बताया। पीडि़त आरक्षक ने आरोपित दिलसाय के खिलाफ दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 323, 332, 186, 353, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Categorized in: